कबाड़ी दुकानो में पुलिस का छापा: नवापारा सहित रायपुर जिले के 44 दुकानों में 97 लाख का सामान जब्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर पुलिस ने कबाड़ियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 97 लाख के सामान जब्त किए हैं। कबाड़ का अवैध काम करने वाले 44 कबाड़ियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 25 टन से ज्यादा लोहे का कबाड़ जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार रायपुर पुलिस ने कबाड़ का अवैध काम करने वाले 44 कबाड़ियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 टन से ज्यादा लोहे का कबाड़ बरामद किया है। 17 नग चार पहिया वाहन सहित कुल 97 लाख का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई धरसीवा, खमतराई, उरला, डीडी नगर, आमानाका, गोबरा नवापारा, मौदापारा, तेलीबांधा, गुढ़ियारी, न्यू राजेंद्र नगर, पंडरी और खम्हारडी थाना क्षेत्र में की है।

नवापारा में नेहरू गार्डन के पास स्थित कबाड़ी दुकान में पुलिस ने छापा मारा है। जिसमें मोहम्मद असलम पिता पीर मोहम्मद असलम (54 वर्ष) के पास 22 किलो 850 ग्राम एल्युमिनियम वायर तार जब्त किया है, जिसकी कीमत 2200 रूपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असलम के विरूद्ध धारा 41 (1+4) के तहत कार्रवाई की है।

नवापारा टीआई अवध राम साहू ने बताया कि नवापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लगभग चार-पांच कबड्डी दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई जिसमें मोहम्मद असलम के पास 22 किलो 850 ग्राम एल्युमिनियम वायर तार जब्त किया है, जिसकी कीमत 2200 रूपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद असलम के विरूद्ध धारा 41(1+4 ) के तहत कार्रवाई की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FDoWWjJsE5T5bqPFCgyMct

यह खबर भी जरूर पढ़े

नवापारा नगर में चोर गिरोह सक्रिय : देर रात दो घरों में बोला धावा, चोरी की वारदातों से सहमे लोग

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल