भावुक माहौल में बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों को दी गई विदाई, बच्चों के आंसुओं ने बयां किया चार माह का अपनापन

अध्यापन कार्य के समापन पर बच्चों ने पेन, डायरी और गुलदस्ते भेंटकर किया सम्मानित, प्रशिक्षु शिक्षकों ने न्योता भोज में पूरी, चना और जलेबी खिलाकर बांटी खुशियां

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा :– शिक्षक और विद्यार्थियों का रिश्ता केवल किताबों तक सीमित नहीं होता, बल्कि स्नेह, अपनत्व और भावनाओं से भी जुड़ा होता है। इसकी एक भावुक झलक पीएमश्री हरिहर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, गोबरा नवापारा एवं शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला, नवापारा में देखने को मिली। यहां चार माह तक अध्यापन कार्य करने वाले बी.एड. प्रशिक्षु शिक्षकों के विदाई समारोह में बच्चे भावुक हो उठे। इस अवसर पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन भी किया।

चार माह के अध्यापन कार्य के दौरान प्रशिक्षु शिक्षकों ने विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही उनके साथ खेल, गतिविधियों और विभिन्न अनुभवों के माध्यम से आत्मीय रिश्ता बनाया। विदाई के समय बच्चों ने अपने प्रिय शिक्षकों को पेन, डायरी और गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया। बच्चों का यह निश्छल प्रेम प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए यादगार बन गया।

प्रशिक्षु शिक्षकों ने दिया न्योता भोज

इस अवसर पर आंचल साहू, लिलेश्वरी साहू, अंतरा वर्मा, तोशिका साहू, उमा चेलक, मोनिमा चेलक, जय यादव, हिरेन्द्र साहू, स्मित शर्मा, भावेश मिश्रा सहित अन्य बच्चों का स्नेह और उत्साह देखने को मिला। वहीं प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ खुशियां बांटते हुए न्योता भोज का आयोजन किया, जिसमें सभी विद्यार्थियों को स्वादिष्ट पूरी, चना और जलेबी परोसी गई।

कार्यक्रम में पीएमश्री हरिहर सेजेस के प्राचार्य महेश नेताम, लीना देवांगन, कुन्तल देवांगन, सौरभ साहू, भोमेश देवांगन, ओंमकार साहू, चंद्रकांत धनकर, डॉली साहू, अल्फिया बानो तथा शासकीय हरिहर पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक आलोक सिंह ठाकुर, विनोद साहनी, अश्वनी साहू, बी.एल. साहू सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षु शिक्षकों के समर्पण, अध्यापन शैली और बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

चार माह तक अध्यापन करने वाले बी.एड. प्रशिक्षुओं में दीपक साहू, मनीष कुमार, योगेश, करुणा, वंशिका तिवारी, रजनी एक्का एवं टिंकल राज राठिया शामिल रहे। उन्होंने कहा कि चार माह का यह अध्यापन सफर भले ही समाप्त हो गया, लेकिन बच्चों के साथ बिताए गए पल और विदाई के समय छलके आंसू प्रशिक्षु शिक्षकों के लिए हमेशा यादगार रहेंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेल-खेल में कचरा प्रबंधन सीख रहे बच्चे, राजिम में इको क्लब ने अपनाया अनूठा तरीका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल