युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक का शव पंखे पर लटकते हुए मिला है। वह मेडिकल स्टोर में काम करता था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प्रेम संबंध में धोखा मिलने के बाद आत्महत्या करने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग के आमापारा का रहने वाला 22 वर्षीय बंटी यादव का किसी लड़क से प्रेम संबंध था, लेकिन उससे ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद युवक दुखी हो गया था। इसी गम के चलते युवक ने बुधवार रात को पंखे में फंदा बनाकर झूल गया। बंटी घर का एकलौता बेटा था और मेडिकल स्टोर में काम करता था। उसके पिता टेंट हाउस में काम करते थे।
25 जून को बंटी अपनी मां के साथ नागपुर रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में गया था। उसके पिता टेंट हाउस के काम से बाहर गए थे। मां को शादी में छोड़ने के बाद बंटी 26 जून को नागपुर से दुर्ग आ गया। 28 जून के बाद के बाद से उसकी किसी से बात नहीं हुई। 28 की रात जब माता पिता घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का देकर खोला तो अंदर बंटी फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
मेडिकल स्टोर के संचालक ने फोन किया तो परिजन पहुंचे घर
बंटी दुर्ग के कृष्णा मेडिकल में काम करता था। जब वो दो दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और उसका फोन नहीं उठा तो मेडिकल स्टोर संचालक ने उसके माता पिता को फोन लगाया। उन्होंने बताया कि वो 26 जून से घर पर ही है। इसके बाद माता पिता बुधवार देर शाम घर पहुंचे तो चौकाने वाली हकीकत पता चली।
आत्महत्या से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़े…

प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल