सालासर समिति ने आदर्श कन्या विवाह के लिए पंजीयन किया प्रारंभ, 11 निर्धन बेटियों के होंगे सामूहिक विवाह

31 दिसंबर को होगा भव्य आयोजन, दिव्यांग और अनाथ बेटियों को मिलेगी प्राथमिकता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर की धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी संस्था सालासर सुन्दरकाण्ड हनुमान चालीसा जनकल्याण समिति द्वारा इस वर्ष भी जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के हाथ पीले कराने की पहल की जा रही है। समिति प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 31 दिसंबर 2026 को जनसहयोग से 11 निर्धन परिवारों की बेटियों का आदर्श सामूहिक विवाह संपन्न कराएगी। इस आयोजन के लिए 20 नवंबर से पंजीयन प्रारंभ हो चुका है, जिसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गई है।

समिति के संस्थापक राजू काबरा एवं अध्यक्ष धरम साहू ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और असहाय परिवारों को सहयोग देना है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी बेटियों का विवाह करने में असमर्थ हैं। इसमें नवापारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का चयन किया जाएगा। विशेष रूप से दिव्यांग एवं अनाथ बेटियों को प्राथमिकता दी जाएगी। विवाह आयोजन के संयोजक रूपेंद्र चन्द्राकर हैं।

बेटियों को गृहस्थी का पूरा सामान देगी समिति

समिति द्वारा विवाह में शामिल होने वाली बेटियों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी। इसमें विवाह के लिए साड़ी, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, चप्पल के साथ आलमारी, कूलर, पंखा, प्रेस, सोफा, पलंग, टी-टेबल, बाथरूम सेट सहित अन्य घरेलू उपयोग की सामग्री शामिल रहेगी। इसके अलावा सभी कन्याओं के लिए निःशुल्क ब्यूटी पार्लर की व्यवस्था भी की जाएगी। नाइस ब्यूटी पार्लर की संचालिका सरिता सिंह अपनी पूरी टीम के साथ बेटियों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगी।

22 बैलगाड़ियों में निकलेगी पारंपरिक बारात

इस सामूहिक विवाह समारोह का एक प्रमुख आकर्षण छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और प्राचीन विवाह परंपराओं का जीवंत प्रदर्शन होगा। आयोजन में 22 बैलगाड़ियों में सवार होकर बारात निकाली जाएगी। बाजे-गाजे, राउत नाचा और गड़वा बाजा की धुन के साथ निकलने वाली यह पारंपरिक बारात आयोजन को विशेष पहचान देगी। समिति का प्रयास है कि आधुनिकता के बीच छत्तीसगढ़ की पुरानी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को भी जीवित रखा जाए।

15 दिसंबर तक करा सकेंगे पंजीयन

समिति ने बताया कि विवाह के लिए पंजीयन 20 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक एवं पात्र परिवार 15 दिसंबर तक गंज रोड स्थित गंगा शॉ मिल के सामने किशोर टी कंपनी में संपर्क कर सकते हैं। पंजीयन के लिए पार्षद अथवा सरपंच के लेटरपैड पर सत्यापन, स्कूल की अंकसूची, आधार कार्ड तथा कन्या का नोटरी से सत्यापित सहमति पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

समिति ने स्पष्ट किया है कि पहले आओ, पहले पंजीयन कराओ के आधार पर केवल 11 बेटियों का चयन किया जाएगा। निर्धारित तिथि से पहले ही 11 कन्याओं का पंजीयन पूरा होने पर पंजीयन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। समिति ने आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों से समय रहते संपर्क कर इस जनकल्याणकारी पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बाढ़ की मार से बेहाल नवापारा: पीड़ितों का सहारा बनी सालासर समिति; भोजन से लेकर 27 परिवारों तक पहुंचाया राशन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल