छत पर सोलर पैनल लगा रहा था युवक, 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आया युवक

छत पर काम करते समय हुआ हादसा, एम्स में कराया गया भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में सोलर पैनल लगाने के दौरान एक बार फिर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा 32 वर्षीय युवक 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल युवक को तत्काल एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना उरला थाना के राजेंद्र नगर की है।

जानकारी के अनुसार, चंगोराभाठा निवासी शैलेश पारधी रविवार शाम करीब 4 बजे उरला के राजेंद्र नगर में संजय साहू के घर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहा था। इसी दौरान छत पर काम करते समय वह पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलसकर घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पांच महीने पहले दो युवकों की हो चुकी है मौत

सोलर पैनल लगाने के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने का रायपुर में यह पहला मामला नहीं है। करीब पांच महीने पहले पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी में भी इसी तरह का दर्दनाक हादसा हुआ था। उस दौरान सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तीसरे साथी की शिकायत पर पुलिस ने सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसे सोलर पैनल इंस्टॉलेशन के दौरान सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। खासकर हाईटेंशन बिजली लाइनों के आसपास छतों पर काम करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा और जरूरी सावधानियों को लेकर लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सोलर पैनल लगाते समय बड़ा हादसा, 2 युवकों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल