नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस का एक्शन, कई इलाकों में किरायेदारों की जांच; मकान मालिकों को भी दी चेतावनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– आगामी नगर निगम चुनाव से पहले पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। रायपुर उत्तर क्षेत्र के कई इलाकों में पुलिस टीमों ने किरायेदारों का सघन सत्यापन और चेकिंग की। दूसरे राज्यों और जिलों से आकर शहर में रह रहे लोगों की पहचान, दस्तावेज और वर्तमान पते की जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने मकान मालिकों को भी स्पष्ट हिदायत दी है कि बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार न रखें और किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में उपलब्ध कराएं।

चुनाव से पहले सुरक्षा को लेकर अलर्ट

पुलिस उपायुक्त उत्तर क्षेत्र दीपमाला कश्यप के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आदित्य पाण्डेय के नेतृत्व एवं निर्देशन में 18 नवंबर को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों पर अंकुश लगाना और असामाजिक तत्वों की पहचान करना है।

इन इलाकों में हुई किरायेदारों की जांच

पुलिस की विशेष टीमों ने उत्तर क्षेत्र के अलग-अलग थाना इलाकों में पहुंचकर किरायेदारों का सत्यापन किया। बताया गया कि पुलिस ने उरला, गुढ़ियारी, पंडरी थाना, खम्हारडीह थाना क्षेत्रों के कई इलाकों में रह रहे किरायेदारों की पहचान, वर्तमान पता, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों को किरायेदारों की पूरी जानकारी संबंधित थाने में जमा कराने और बिना पुलिस सत्यापन के किसी को किराये पर मकान नहीं देने की समझाइश दी।

पुलिस ने साफ किया है कि अपराधों की रोकथाम और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए किरायेदार सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले मकान मालिकों और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, तड़के 5 बजे कई ठिकानों पर एक साथ दबिश, अपराधियों के उड़े होश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल