खाट पर सो रहा था पति… पत्नी ने उठाई कुल्हाड़ी और कर दिया खौफनाक कांड! 3 मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– घर में रोजाना होने वाले विवाद और मारपीट का अंजाम ऐसा होगा, शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शराब के नशे में विवाद करने वाला पति रात में सो गया, लेकिन कुछ ही देर बाद घर में खौफनाक वारदात हो गई। पत्नी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और सो रहे पति पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। खून से लथपथ पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

शराब के नशे में रोज होता था विवाद

घटना मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के खड़गांव थाना क्षेत्र के सिवनी बाजोपारा गांव की है। मृतक की पहचान कारजू राम पुरामे (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि उसकी पत्नी मालती बाई पुरामे (27 वर्ष) हत्या की आरोपी है।

पुलिस के अनुसार, कारजू राम शराब के नशे में अक्सर घर पहुंचकर पत्नी के साथ विवाद और मारपीट करता था। 16 नवंबर की रात भी शराब के नशे में घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। रोजाना की प्रताड़ना से परेशान पत्नी ने कथित तौर पर खौफनाक कदम उठा लिया।

पति सोया, पत्नी ने कुल्हाड़ी से कर दिया हमला

विवाद के बाद कारजू राम नशे की हालत में सो गया। इसी दौरान मालती ने घर में रखी कुल्हाड़ी से उसके चेहरे, गर्दन और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के चलते कारजू राम की मौके पर ही मौत हो गई।

अगले दिन मृतक की मां जांगय बाई अपनी बेटी और दामाद के साथ घर पहुंचीं। परछी में खाट पर कारजू राम मृत अवस्था में पड़ा था। आसपास खून फैला था और खाट के नीचे खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल खड़गांव पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी पत्नी को पकड़ा

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और अन्य साक्ष्य जब्त किए। पूछताछ में मालती बाई ने पति पर कुल्हाड़ी से हमला करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने 18 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में दुर्ग जेल भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल