रॉक गार्डन घूमने गई युवती से गैंगरेप और लूट, प्रेमी को डंडे से पीटकर किया बेहोश; दो आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रॉक गार्डन में अपने मित्र के साथ घूमने गई युवती के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले युवती के मित्र से मारपीट कर उसे बेहोश किया, फिर युवती को जान से मारने की धमकी देकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र का है।

रेलवे स्टेशन जाने निकले थे, ट्रेन लेट हुई तो रॉक गार्डन पहुंचे

मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को युवती अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से रेलवे स्टेशन सक्ती जाने के लिए निकली थी। ट्रेन लेट होने के कारण दोनों घूमने के उद्देश्य से दोपहर में खरसिया के बोतल्दा स्थित रॉक गार्डन पहुंच गए। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते समय पीछे से दो युवक आए और उन्हें डराने-धमकाने लगे।

प्रेमी को डंडे से पीटकर किया बेहोश

आरोप है कि दोनों युवकों ने युवती के मोबाइल में रखे 1200 रुपये और उसके मित्र से 10 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद डंडे से युवक के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे बेहोश कर दिया। युवक के बेहोश होने के बाद आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवती के मित्र को होश आया तो आरोपियों ने दोनों का वीडियो बनाया और घटना की जानकारी किसी को देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

शिकायत के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता की शिकायत पर खरसिया पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की पहचान के लिए युवती को फोटो दिखाए। पहचान की पुष्टि होने के बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को घटनास्थल ले जाकर घटना का पुनर्निर्माण भी कराया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल पटेल (21 वर्ष) और फनेश्वर प्रसाद पटेल (20 वर्ष) निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है।

मोबाइल में मिले अन्य युवतियों के फोटो-वीडियो

आरोपी फनेश्वर प्रसाद पटेल के पास से घटना का वीडियो बनाने में इस्तेमाल किया गया आईफोन और लूटी गई रकम में से 1500 रुपये बरामद किए गए। वहीं राहुल पटेल के कब्जे से 3000 रुपये और वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के मोबाइल की जांच में अन्य युवतियों के फोटो और वीडियो भी मिले हैं। इनकी भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि कहीं आरोपी अन्य घटनाओं में भी शामिल तो नहीं रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 309(6) और 70 के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप: बेहोश छोड़कर भागे आरोपी, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल