बेजुबानों पर बर्बरता! 6 पिल्लों को पीटकर बोरी में भरा, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, CCTV फुटेज में कैद हुई क्रूरता, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ नाबालिगों पर छह मासूम पिल्लों को बेरहमी से पीटने, बोरी में भरने और पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। इस अमानवीय घटना में सभी छह पिल्लों की मौत हो गई। उनके अधजले शव घंटों तक घटनास्थल पर पड़े रहे, जिन्हें बाद में आवारा कुत्ते नोंचते रहे। घटना का खुलासा आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच के बाद हुआ। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, 13 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे पंजाब गार्डन के पीछे यह घटना हुई। शुक्रवार को इलाके में छह पिल्लों के अधजले शव पड़े मिले। शवों की हालत देखकर राहगीरों ने पशु प्रेमियों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा ने सभी पिल्लों के शवों को एकत्र कर सुरक्षित रखवाया और गांधीनगर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज में सामने आई कथित क्रूरता

शिकायत के बाद शनिवार को पुलिस टीम और बेजुबान डॉग शेल्टर के सदस्य दोबारा घटनास्थल पहुंचे। आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की गई। फुटेज में कुछ नाबालिग कथित तौर पर पिल्लों को पीटते, उनके शवों को एक जगह रखते और ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाते दिखाई दिए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर नाबालिगों की पहचान कर उनके परिजनों को थाने बुलाया है।

दो स्ट्रीट डॉग ने दिया था पिल्लों को जन्म

पुलिस और पशु प्रेमियों की पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल के पास ही दो स्ट्रीट डॉग ने पिल्लों को जन्म दिया था। इनमें से तीन पिल्लों की देखभाल आसपास के लोग कर रहे थे, जबकि बाकी पिल्ले अपनी मां के साथ घूमते थे। आरोप है कि इन्हीं पिल्लों को पकड़कर उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें जला दिया गया।

घटना सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में नाराजगी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत क्या कार्रवाई करती है। बेजुबान जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता ने पशु सुरक्षा और संवेदनशीलता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

VIDEO

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

क्रूरता की सारी हदें पार : निर्दोष कुत्ते का पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, दो टुकड़ों में कटी बॉडी, लिखित शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल