डिलीवरी बॉय को बनाया शिकार, पहले एक्टिवा को मारी टक्कर फिर लूट लिए नकद और सोने की अंगूठी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डुमर तालाब के पास बाइक सवार बदमाशों ने पहले डिलीवरी बॉय की एक्टिवा को जानबूझकर टक्कर मारकर गिराया, फिर उसके साथ मारपीट कर नकदी और सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए थे। मामले में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी हबीब खान स्वीगी इंस्टामार्ट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 10 नवंबर 2026 को वह अपनी एक्टिवा से महोबा बाजार से सरोना पार्सल छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान दोपहर में डुमर तालाब के पास बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने जानबूझकर उसकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हबीब खान वाहन समेत सड़क पर गिर गया।

इसके बाद दोनों युवकों ने उससे पैसों की मांग शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया। फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे पर्स से 5 हजार रुपये नकद तथा हाथ में पहनी सोने की अंगूठी लूटकर फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना की रिपोर्ट पर थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 376/26 के तहत धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) श्री स्मृतिक राजनाला तथा पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री रॉबिन्सन गुरिया ने अधीनस्थ अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पीड़ित से घटना और आरोपियों के हुलिए के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। घटना में प्रयुक्त दोपहिया वाहन की जानकारी जुटाने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी आरोपियों की तलाश की गई।

दो आरोपियों ने कबूला जुर्म, तीसरे की तलाश जारी

इसी दौरान मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस ने दुष्यंत साहू और शुभांशु नागवंशी उर्फ शिब्बू को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में शामिल तीसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. दुष्यंत साहू पिता ललित साहू, उम्र 22 वर्ष, निवासी डुमर तालाब, पुराना आमानाका, थाना आमानाका, रायपुर।
2. शुभांशु नागवंशी उर्फ शिब्बू पिता हेमंत नागवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी तिवारी कॉलोनी, डुमर तालाब, पुराना आमानाका, थाना आमानाका, रायपुर।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का सपना दिखाकर लूटी जिंदगीभर की कमाई! जमीन बेचकर दिए पैसे, फिर भी नहीं मिली दुल्हन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल