पत्नी की हत्या कर रची मौत की झूठी कहानी, पुलिस को हुआ शक, खुला खौफनाक राज, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पत्नी की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपी पति ने अपराध छिपाने के लिए ऐसी कहानी गढ़ी कि शुरुआत में मामला हादसा नजर आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी नाले में गिर गई थी, जिससे उसे अंदरूनी चोट आई और उसकी मौत हो गई। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले की पोल खोल दी। जांच में खुलासा हुआ कि महिला की मौत नाले में गिरने से नहीं, बल्कि पति की बेरहमी से की गई पिटाई के कारण हुई थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला सूरजपुर जिले के चौकी चेन्द्रा का है।

नाले में गिरने की बताई कहानी

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रैसरा निवासी लालू प्रसाद पण्डो (35) ने 10 नवंबर को चौकी चेन्द्रा में सूचना दी थी कि उसकी पत्नी लक्षंती बाई की नाले में गिरने से आई अंदरूनी चोटों के कारण मौत हो गई है। उसने बताया था कि 9 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह पत्नी के साथ महतारी वंदन योजना की राशि के संबंध में जानकारी लेने ग्राहक लोक सेवा केंद्र गया था। वहां से दोनों अपने फूफा के घर ग्राम टोमो जाने के लिए निकले थे।

शाम करीब 7 बजे ग्राम टोमो के बेवराडांड स्थित ईरा नाला पार करते समय उसकी पत्नी पत्थर पर गिर गई। इससे उसे अंदरूनी चोट आई और वह पानी में भीग गई। आरोपी के मुताबिक, रात करीब 11 बजे जब उसने पत्नी को छूकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से परीक्षण किया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लक्षंती बाई की मौत नाले में गिरने से नहीं हुई थी, बल्कि हाथ-मुक्के और लात से की गई मारपीट के कारण आई गंभीर अंदरूनी चोटों से हुई थी। इसके बाद पुलिस का शक पति पर गहराया और मामले की जांच हत्या के एंगल से आगे बढ़ाई गई।

गुस्से में कर दी बेरहमी से पिटाई

पुलिस पूछताछ में आरोपी लालू प्रसाद ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि नाला पार करने के दौरान पत्नी पानी में गिर गई थी। इसके बाद उसने पत्नी को उठाकर नाला पार कराया और जल्दी चलने के लिए कहा।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। पत्नी द्वारा अपशब्द कहे जाने से आरोपी गुस्से में आ गया और उसने हाथ-मुक्के तथा लात से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण लक्षंती बाई की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घटना को हादसा बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लालू प्रसाद पण्डो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238 के अंतर्गत हत्या एवं सबूत छिपाने का मामला दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चरित्र संदेह में पत्नी की हत्या: कुल्हाड़ी से काट दिया गला, थाने पहुंचकर आरोपी बोला-“अति का अंत कर दिया”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल