गुमशुदगी की जांच में खुला कत्ल का राज, शराब पिलाकर गला दबाया; कपड़े जलाए और शव गटर में डाला, आरोपी ने इसलिए दिया वारदात को अंजाम

बेटे की हत्या के शक में 10 साल से सुलग रही थी दुश्मनी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। करीब 10 साल पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली। आरोप है कि आरोपी को संदेह था कि लगभग एक दशक पहले उसके बेटे की हत्या में युवक शामिल था। इसी शक को लेकर उसके मन में लंबे समय से दुश्मनी पल रही थी। आखिरकार उसने अपने साथी राजा नायडू के साथ मिलकर निरंजन की हत्या की साजिश रची और उसे मौत के घाट उतार दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया। हत्या के बाद शव को गटर के मेनहोल में डालकर ढक्कन बंद कर दिया गया, जबकि मृतक की एक्टिवा को मुजगहन क्षेत्र में बाकल नदी के पास छिपा दिया गया। तेलीबांधा पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया है।

गुमशुदगी की जांच से खुला हत्या का राज

पुलिस के अनुसार, निरंजन पाल 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे से घर से लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तेलीबांधा थाने पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।

इसी दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने राजा नायडू से पूछताछ की। उससे मिली जानकारी के बाद जांच की कड़ियां विनोद दांडेकर तक पहुंचीं। पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो गया। गुमशुदगी का मामला हत्या में तब्दील हो गया और पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

10 साल पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि विनोद दांडेकर को करीब 10 साल पहले अपने बेटे की हत्या में निरंजन पाल के शामिल होने का संदेह था। इसी बात को लेकर वह निरंजन से पुरानी दुश्मनी रखता था। पुलिस के मुताबिक, इसी रंजिश का बदला लेने के लिए विनोद ने अपने साथी राजा नायडू के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

योजना के तहत दोनों ने निरंजन पाल को कमल विहार सेक्टर-13 के सुनसान इलाके में बुलाया। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को ही हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

कपड़े उतारकर जलाए

हत्या के बाद दोनों आरोपितों ने साक्ष्य मिटाने और मृतक की पहचान छिपाने की कोशिश की। इसके लिए निरंजन के कपड़े उतारकर जला दिए गए। इसके बाद शव को मेनहोल (गटर) में डालकर ऊपर से ढक्कन बंद कर दिया, ताकि किसी को आसानी से घटना का पता न चल सके।

इतना ही नहीं, मृतक की एक्टिवा को भी घटनास्थल से दूर ले जाकर मुजगहन क्षेत्र में बाकल नदी के पास छिपा दिया गया। आरोपितों ने शव और वाहन को अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की जांच और पूछताछ के सामने उनकी योजना काम नहीं आई।

राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश

तेलीबांधा पुलिस ने इस हत्याकांड में विनोद दांडेकर और राजा नायडू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, राजा नायडू तेलीबांधा थाने का गुंडा-बदमाश है। दोनों आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने निरंजन पाल का शव, जलाए गए कपड़े और उसकी एक्टिवा बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका; कुछ घंटे पहले ही दर्ज हुई थी गुमशुदगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल