पेट्रोल डालकर पिता को जलाया, इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झूलसे बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट (76 वर्ष) अपने घर में रहते थे। अधिक उम्र होने के कारण उन्हें देखभाल और खेती-बाड़ी के काम में परेशानी होती थी। इसी वजह से उन्होंने अपनी बेटी दुरपति बाई और उसके परिवार को अपने साथ रखा था, ताकि उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभाला जा सके।

पेट्रोल डालकर जलाया

बताया जा रहा है कि बुधवार को उनका बेटा आशाराम केंवट निवासी ग्राम बरेली (सीपत) लोहे का हथियार और पेट्रोल लेकर सेलर पहुंचा था। यहां किसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि आशाराम ने पहले लोहे के हथियार से पिता पर हमला किया और फिर उनके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। बुजुर्ग को आग की लपटों में घिरा छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पिता को जलता देख बेटी दुरपति बाई ने बिना देर किए एंबुलेंस की मदद से झुलसे पिता को सिम्स अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचानमा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

फिलहाल वारदात के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी और पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

धनतेरस पर पलभर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार! ट्रक की टक्कर से पिता और दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल