एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार, विधायक रोहित साहू ने विजेताओं को किया सम्मानित

गरियाबंद। जिले में युवाओं की नेतृत्व क्षमता, संसदीय समझ और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में हेमशरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हितेश साहू द्वितीय और हर्षिता यदु तृतीय स्थान पर रहे।मेरा युवा भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शासकीय वीर सुरेंद्र साय महाविद्यालय, गरियाबंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े मुद्दों पर अपनी समझ प्रदर्शित की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राजिम विधायक रोहित साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देश के विकास, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम है। युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की विचार अभिव्यक्ति, विषय की समझ और प्रस्तुति के आधार पर निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। इसमें हेमशरण ने प्रथम, हितेश साहू ने द्वितीय तथा हर्षिता यदु ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि रोहित साहू ने विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

आयोजन का उद्देश्य युवाओं में संसदीय प्रक्रिया की समझ विकसित करने के साथ नेतृत्व क्षमता, तार्किक चिंतन, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को अपने विचार और प्रतिभा जिला स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर मिला। आयोजन के तहत चयनित युवा आगामी 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, निर्णायक मंडल के सदस्य, जय जोहार युवा मंच के लीलाराम, वीरेंद्र दीवान एवं खेमचंद सहित माय भारत के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेंद्र साहू और फलेश मंडावी तथा बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल