आंगन में मिला 40 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव, घर से आंगन तक बिखरा था खून, हत्या की आशंका

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक का शव उसके घर के बाहर आंगन में खून से लथपथ हालत में मिला है। युवक के सिर और गले पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। घर के अंदर से लेकर आंगन तक खून के निशान मिलने से पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच में जुट गई है। मामला सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, ग्राम रजपुरीकला में मंगलवार सुबह टिकरापारा निवासी अंगद चौधरी 40 वर्ष का शव उसके घर के आँगन में मिला। बताया जा रहा है अंगद की पत्नी कुछ महीने पहले मायके चली गई थी, जिसके बाद से वह घर में अकेला रह रहा था। सोमवार रात करीब 10 बजे परिजनों और ग्रामीणों ने उसे घर की ओर जाते हुए देखा था। मंगलवार सुबह ग्रामीणों की नजर घर के बाहर आंगन में पड़े उसके खून से लथपथ शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सिर और गले पर गंभीर चोट

सूचना मिलते ही लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के दौरान घर के अंदर टूटी हुई कुर्सी और फर्श पर खून के निशान मिले। मृतक के सिर और गले पर भी गंभीर चोटें पाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर के अंदर युवक के साथ संघर्ष हुआ होगा और हमले के बाद वह जान बचाने के लिए आंगन की ओर भागा होगा। हालांकि, वारदात किसने और किन कारणों से की, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

आसपास के लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे अंगद को घर की ओर जाते देखा गया था। ऐसे में वारदात रात 10 बजे के बाद होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

कुएं में मिली 12वीं के छात्रा की लाश, खेत में घसीटने के निशान, आधे कपड़े भी गायब, 3 दिन से थी लापता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल