तीन वाहनों को टक्कर मारकर भाग रही स्कॉर्पियो खेत में पलटी, एक युवक की मौत; दो गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दो बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद भाग रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में कई बार पलट गई। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। घटना अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र की है।

बहन की विदाई को लेकर हुआ था विवाद

जानकारी के मुताबिक, रविवार को परोगिया निवासी घरभरन यादव अपनी बहन को लेने गांव के ही एक युवक की स्कॉर्पियो बुकिंग पर लेकर बिनिया गया था। उसके साथ राहुल यादव और सनी यादव भी मौजूद थे। तीनों जब बहन के ससुराल पहुंचे तो परिजनों ने उन्हें नशे की हालत में देखकर विदाई करने से मना कर दिया।

इस बात को लेकर तीनों युवकों का अपने जीजा से विवाद हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को पकड़कर समझाइश दी। इसके बाद शाम करीब 7 बजे उन्हें छोड़ दिया गया।

तीन वाहनों को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि पुलिस से छूटने के बाद तीनों स्कॉर्पियो से लखनपुर पहुंचे। वहां शराब दुकान से शराब खरीदकर पी और फिर उदयपुर की ओर लौटने लगे। इसी दौरान आरोप है कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी दो बाइक और एक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

पकड़े जाने के डर से भागे, खेत में पलटी स्कॉर्पियो

तीन वाहनों को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक पकड़े जाने के डर से वाहन को तेज रफ्तार में लेकर रामगढ़ रोड से लक्ष्मणगढ़ मार्ग की ओर भागने लगा। सानीबर्रा के पास मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद स्कॉर्पियो सड़क से उतरकर खेत में कई बार पलट गई। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान राहुल ने तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान सोमवार को राहुल यादव की मौत हो गई। घरभरन यादव और सनी यादव का उपचार जारी है। पुलिस ने स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा-अभनपुर मार्ग पर भीषण हादसा, स्कॉर्पियो और बलेनो की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल