स्कॉर्पियो ने मोपेड को मारी टक्कर, हवा में उछलकर सड़क पर गिरा मोपेट सवार, एक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में मोपेड सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मोपेड के परखच्चे उड़ गए। वहीं स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रविवार को ग्राम मदननगर निवासी छंदन टोप्पो (55) अपनी मोपेड में सवार होकर प्रतापपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम चंदौरा गया था। काम निपटाकर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान मदननगर चौक के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की मोपेड सवार अधेड़ हवा में उछलकर सड़क पर गिरा। सड़क से उसका सिर टकराया, जिससे छंदन टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मोपेड भी क्षतिग्रस्त होकर दूर जा गिरी।

स्कॉर्पियो चालक गिरफ्तार

हादसे में स्कॉर्पियो के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने स्कॉर्पियो चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर मौके के पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल