गरियाबंद में तेज रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। दरअसल, तेज रफ्तार कार ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा निवासी तीरथ राम यादव किसी काम से अपने ससुराल गरियाबंद जिला के ग्राम हाथबाय आया हुआ था। काम निपटने के बाद तीरथ और उसका ममेरा भाई खुमेश्वर यादव वापस घर लौट रहे थे। ये ग्राम कोडोहरदी और जोबा के बीच तेज रफ्तार वेगानार कार क्र सीजी 23 के 6657 ने बाइक को टक्कर मारी दी। घटना के बाद दोनों बाइक से गिर कर घायल हो गए।

राहगीरों की मदद से दोनों को गरियाबंद जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीरथ यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुमेश्वर यादव को इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: जतमई से लौट रहे कार सवार सड़क हादसे का शिकार, एक्शन फिल्मों की तरह कार हवा में उछलकर सड़क किनारे पलटी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल