कल मंगलवार 27 अक्टूबर को नवापारा नगर के इन क्षेत्रों में बिजली रहेगी प्रभावित, विभाग ने जारी किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार 27 अक्टूबर को नवापारा शहर के कई वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल दिनांक 27/10/2026 दिन मंगलवार को 11KV हाईटेक फीडर दीपावली पूर्व रखरखाव हेतु प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसमें प्रभावित होने वाले क्षेत्र एमबी मोटर्स, सरस्वती पैडी, अम्बे स्टेशनरी, आशीष पोहा मिल, अड़तमल पर्बोइलिंग, गाड़ापारा, गुरुदेव ऑटो, बजाज ऑटो, चंपारण चौक, छाटा मोड, छाता रोड, मंगलम कालोनी, वाइन शॉप, रेलवे क्रॉसिंग, खोलीपारा, साईं कालोनी, शिक्षक कालोनी, यादव पारा, बस स्टैंड, कर्मा माता कॉम्पेक्स, जीत सरदार सा मिल, कर्मा ट्राली, अरिहंत कालोनी, गैलेक्सी टॉकीज, यादव पारा, सब्जी बाजार, सतनामी पारा, भाईपारा, भवानी सॉ मिल, किसानपारा, दुर्गा दरबार तक, सदर रोड बबला पान ठेला तक, कुम्हार पारा, ब्रह्माणपारा तक आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











