सुनसान इलाके महिला से मंगलसूत्र स्नेचिंग, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, वीडियो आया सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने सुनसान जगह का फायदा उठाकर एक महिला का मंगलसूत्र स्नैचिंग का फरार हो गया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें एक आरोपी महाराष्ट्र और दूसरा मध्य प्रदेश का रहने है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

10 जून की घटना

जानकारी के अनुसार रायपुरा शिव विहार कालोनी देवनगरी निवासी सरिता चंद्राकर के गले से एक बदमाश ने मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया। महिला ने इसकी शिकायत डीडी नगर थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि 10 जून को वह सुमित बाजार रायपुरा से रात करीब 8.40 बजे अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक मुंह में स्कार्फ बांधकर आया और कुछ ही सेकेण्ड में महिला के मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गया।

घटना के बाद महिला ने चोर-चोर कहकर चिल्लाती रही, लेकिन सुनसान होने के कारण मदद के लिए कोई नहीं आया। मामले में डीडी नगर पुलिस ने एंटी क्राइम यूनिट की मदद से जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। मोबाइल लोकेशन भी ट्रेश किया गया। जांच के दौरान पुलिस को अज्ञात आरोपी के संबंध में सुराग मिला। जिसके बाद गोगांव गुढ़ियारी निवासी शैलेष किशन बागडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उसने लूट की वारदात करना कबूल लिया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस आरोपी के साथ नवीन मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि घटना के बाद तीनों शैलेष किशन बागडे, निखिल और नवीन मिश्रा तीनों पल्सर बाइक गए थे। नवीन मिश्रा ने महिला के गले से मंगलसूत्र खींचा और बाइक के पास पहुंचा फिर तीनों बाइक से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूटा गया मंगलसूत्र बरामद कर घटना में इस्तेमाल बाइक जब्त की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. शैलेष किशन बागडे पिता किशन बागड़े (40 वर्ष) निवासी चुलौद थाना गोंदिया (महाराष्ट्र)। वर्तमान पता सीतानगर, गोगांव थाना गुढ़ियारी रायपुर।
  2. नवीन मिश्रा पिता राजेश मिश्रा (26 वर्ष) निवासी बैहर जिला बालाघाट (म.प्र.)। वर्तमान पता इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 02 ए/212 थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Video

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: राह चलती महिला के गले से चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुआ घटना, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल