किराए के मकान में फांसी पर लटका मिला छात्रा का शव, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा का है।

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है। वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा कचहरीपारा में किराए के मकान में रह रही थी। घटना के समय कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस ने छात्रा के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

मोबाइल को लेकर विवाद, छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम; घर के टॉयलेट में फंदे पर मिली लाश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल