नवापारा ब्रेकिंग: युवक ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव; प्रारंभिक जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मामला रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान किशन पिता नारायण साहू के रूप में हुई है, वह शीतलापारा का रहने वाला था। बताया जा रहा 9 महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों के बीच चर्चा है कि युवक बीती रात देर से शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ। विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक जानकारी स्पष्ट हो सकेंगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: अस्पताल के पास नाली में मिला नवजात का भ्रूण, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस











