शहर को रोशन रखने वाले सफाईकर्मियों के घरों में अंधेरा! दो महीने से वेतन का भुगतान नहीं, कांग्रेस नेता ने शासन-प्रशासन को घेरा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीपावली के त्योहार पर जहां पूरा शहर रोशनी और खुशियों की तैयारी में जुटा है, वहीं नवापारा शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारियों के घरों में आर्थिक तंगी का अंधेरा छाया हुआ है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को सितंबर और अक्टूबर माह का वेतन नहीं मिलने से उनके परिवारों के सामने त्योहार मनाने तक का संकट खड़ा हो गया है।

मेहनत और पसीना बहाकर शहर की स्वच्छता व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों को अपनी ही मेहनत की कमाई के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इस मुद्दे ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है।

कांग्रेस नेता सुरेन्द्र साहू ने शासन-प्रशासन को घेरा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा के महामंत्री सुरेन्द्र साहू ने भाजपा सरकार और नगरपालिका प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए सवाल उठाया है कि आखिर सफाई कर्मचारियों का दो महीने का वेतन रोककर सरकार कैसी दीपावली मना रही है? उन्होंने बकाया वेतन का तत्काल भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए पालिका प्रशासन से कर्मचारियों को उनका हक देने की मांग की है।

सुरेन्द्र साहू ने कहा कि भाजपा सरकार बड़े-बड़े मंचों से स्वच्छता, सुशासन और गरीब कल्याण की बातें करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले कर्मचारियों को अपनी मेहनत की कमाई पाने के लिए ज्ञापन सौंपना पड़ रहा है। जब जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के वेतन-भत्तों का भुगतान समय पर हो सकता है, तो सफाई कर्मचारियों का वेतन दो महीने तक क्यों रोका जा रहा है?

उन्होंने कहा कि दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है, लेकिन वेतन नहीं मिलने के कारण सफाई कर्मचारियों के परिवारों के सामने त्योहार मनाने तक का संकट खड़ा हो गया है। क्या मेहनतकश कर्मचारियों और उनके बच्चों को भी सम्मानपूर्वक दीपावली मनाने का अधिकार नहीं है?

5 नवंबर तक भुगतान की मांग

कांग्रेस नेता सुरेन्द्र साहू ने अभनपुर विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष और मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मांग की है कि 5 नवंबर तक सितंबर और अक्टूबर माह का संपूर्ण बकाया वेतन एकमुश्त कर्मचारियों के खातों में जमा कराया जाए। साथ ही दीपावली त्योहार अग्रिम की राशि भी तत्काल जारी की जाए, ताकि कर्मचारियों के परिवार त्योहार की खुशियां मना सकें।

साहू ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय तक कर्मचारियों को उनका अधिकार नहीं मिला, तो कांग्रेस उनके समर्थन में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि जिस शहर को सफाई कर्मचारी रोशन और स्वच्छ रखते हैं, उस शहर की व्यवस्था को उनके घरों में अंधेरा करने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा का सुशासन भाषणों से नहीं, बल्कि कर्मचारियों के खातों में समय पर वेतन पहुंचने से साबित होगा।

जल्द होगा नियमित कर्मचारियों के वेतन का भुगतान

इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) लवकेश कुमार पैकरा ने बताया कि प्लेसमेंट कर्मचारियों के वेतन का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नियमित कर्मचारियों का वेतन फिलहाल रुका हुआ है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नियमित कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान भी जल्द ही कर दिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

‘कैशलेस’ का नारा, अब शुल्क का बोझ! UPI शुल्क को लेकर सुरेन्द्र साहू का केंद्र पर हमला, बोले- व्यापारी दुकान चलाए या टैक्स-शुल्क चुकाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल