पुराने विवाद पर युवक पर चाकू से हमला, तीनों भाई गिरफ्तार, आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरिक कार्रवाई करते हुए तीन भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक स्टील का चाकू भी जब्त किया गया है। तीनों आरोपी आदतन बदमाश हैं और उनके खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामला रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कुशालपुर निवासी जितेंद्र सेन उर्फ गजनी (25 वर्ष) गिट्टी खदान के पास कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान अश्वनी तिवारी (22 वर्ष), लखन तिवारी (29 वर्ष) और प्रकाश तिवारी (30 वर्ष) पहुंचे और पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 109(1), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पूर्व सरपंच के बेटे की हत्या, साथी घायल, पुरानी रंजिश में चाकू-डंडों से हमला; 4 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल