भीषण सड़क हादसा: कार से टकराकर हवा में उछला बाइक सवार, Live CCTV वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में तेज रफ्तार बाइक सवार कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क की दूसरी लेन में जा गिरता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दूसरी लेन से गुजर रही स्कूटी से भी टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि स्कूटी सवार दो लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र का है।

कार टकराई बाइक, हवा में उछला युवक

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार देर शाम CSEB चौक के पास ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग की है। रिमझिम बारिश के दौरान बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से मुख्य मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान डिवाइडर के पास टर्न कर रही कार से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर डिवाइडर पार करते हुए विपरीत दिशा की लेन में जा गिरा।

दूसरी लेन में स्कूटी से भी हुई टक्कर

युवक सड़क की दूसरी लेन में गिरा ही था कि वहां से गुजर रही स्कूटी भी उससे टकरा गई। स्कूटी पर दो लोग सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से स्कूटी सवार भी सड़क पर गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीर तत्काल मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हादसे के घटनाक्रम और कारणों की जांच कर रही है। दोनों वाहनों के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को उड़ाया, एक की मौत, कार चालक फरार, Live Video आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल