9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने पति और सास पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– 9 माह की गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद गांव में शोक और सनसनी का माहौल है। वहीं, मायके पक्ष ने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट और मानसिक रूप से परेशान करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला कांकेर जिले के पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

फरवरी में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान करिश्मा राय के रूप में हुई है। करिश्मा राय का विवाह इसी वर्ष 5 फरवरी को पीवी-39 इंद्रप्रस्थ निवासी राजेश राय के साथ सामाजिक रीति-रिवाजों से हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार पारिवारिक विवाद को सुलझाने और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन परिस्थितियों में सुधार नहीं हुआ।

पति और सास पर प्रताड़ना के आरोप

मृतिका के मायके पक्ष का आरोप है कि करिश्मा को पति और सास द्वारा लगातार गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद मायके पक्ष में गहरा आक्रोश है। उन्होंने पति राजेश राय और उसकी मां को घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद पखांजूर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा लगाए गए दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोपों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से होगा खुलासा

फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों और घटनाक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तालाब में मिली नवविवाहिता की लाश; चार माह पहले हुई थी शादी, पति पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल