रायपुर में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पुलिस को इस बात की आशंका, जांच में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के सिर से खून निकलता देख स्थानीय लोगों ने शुरुआत में हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) और डॉग स्क्वॉड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
छत से गिरने की आशंका
जानकारी के अनुसार रायपुर के लाभांडी स्थित बीएसयूपी कॉलोनी में मंगलवार का एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय हिमेश यादव के रूप में बताई गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, युवक की मौत छत से गिरने के कारण होने की आशंका है। मृतक के शरीर के दाहिने हिस्से में चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है।
हालांकि, चोट किन परिस्थितियों में लगी और मौत का वास्तविक कारण क्या है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
शुरुआत में शव की स्थिति को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस फिलहाल मामले को दुर्घटनावश हुई मौत के नजरिए से भी जांच रही है। घटनास्थल की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
फिंगेश्वर ब्रेकिंगः सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, खेत में पड़ी थी बाइक; इस बात की आशंका











