नवापारा के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों का अंडर-19 जिला टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा अंचल के दो होनहार क्रिकेट खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्राम कुर्रा निवासी युवराज दास मानिकपुरी का चयन अंडर-19 महासमुंद जिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। वहीं, नवापारा निवासी उनके मित्र अनंत दुबे का चयन अंडर-19 धमतरी जिला क्रिकेट टीम के लिए किया गया है।

दोनों खिलाड़ियों के चयन की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्रिकेट के प्रति जुनून, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर दोनों खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता को क्षेत्र की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उनके गुरुजनों, वरिष्ठ खिलाड़ियों, मित्रों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि युवराज दास मानिकपुरी और अनंत दुबे आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार, नवापारा अंचल और संबंधित जिलों का नाम रोशन करेंगे। दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से क्षेत्र के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों का राष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में चयन, चेन्नई में दिखाएंगे दमखम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल