नवापारा नगर के इन क्षेत्रों में कल 26 अक्टूबर को बिजली रहेगी बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते सोमवार 26 अक्टूबर को नवापारा शहर के कई वार्डों और आसपास के क्षेत्रों में करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी बिजली

विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल दिनांक 26.10.2026 दिन सोमवार को दीपावली पूर्व रखरखाव कार्य हेतु 11 kv गंज रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10:00 बजे से 04:00 बजे तक के लिए बंद रहेगी एवं इससे संचालित होने वाले कुटीपारा पारागाँव, पुट्टी फैक्ट्री, पारागॉव नवकार कॉलोनी, खत्री कालोनी, बाड़प्रित कॉलोनी, ओमशांति कॉलोनी, रजा कॉलोनी, मैडम चौक, दीनदयाल उपाध्याय नगर, इंदिरा मार्कट, घटोरिया क्षेत्र., स्टेशन पारा, रेलवे स्टेशन, यादव पारा, कसेरपारा, साहनीपारा, बढ़ई पारा, भोईपारा, मस्जिद गली, पुराना बस स्टैण्ड, सदर बाजार, झाबक चांदी दुकान तक, गांधी चौक, हटरी बाजार, भागु बंगानी होते हुए अठवानी गली, पंजवानी चौक, लट्टरा पारा, सोमवारी बाजार, केवट पारा, रामजानकी पारा, ब्राम्हण पारा, मंडी चौक, तिरंगा चौक, एवं गोड़पारा से सत्यम चौक तक समस्त जगहों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इन फीडरों से जुड़े क्षेत्रों के बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट! 28-29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की आशंका, कलेक्टर ने दिए सतर्कता के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल