गरियाबंद ब्रेकिंग: गले में फंसा 11 केवी तार, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जिंदा जल गया। हादसा इतना भयावह था कि युवक और उसकी बाइक दोनों आग की लपटों में घिर गए। मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार दशपुर बांध के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान यशवंत कुमार ध्रुव (37) पिता रतिराम ध्रुव निवासी दसपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यशवंत तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था और शुक्रवार सुबह बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान दशपुर बांध के पास रास्ते में खंभे से टूटकर नीचे झूल रहा 11 केवी बिजली तार अचानक उसकी गर्दन में उलझ गया।

चाहकर भी पास नहीं जा सके लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तार गले में फंसते ही तेज करंट दौड़ गया और कुछ ही सेकेंड में आग की तेज लपटें उठने लगीं। युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। करंट इतना जबरदस्त था कि लोग चाहकर भी तुरंत उसके पास नहीं जा सके। देखते ही देखते युवक और बाइक दोनों जलने लगे। कुछ ही देर में बाइक पूरी तरह राख हो गई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बिजली सप्लाई बंद कर शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि टूटे और लटकते तार की जानकारी पहले से दी गई थी, लेकिन समय पर सुधार नहीं किया गया। इसी लापरवाही ने एक युवक की जान ले ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाकर युवक ने लगाई फांसी, पानी टंकी पर लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button