राजिम ब्रेकिंग: अज्ञात वाहन की चपेट में आने युवक की मौके पर मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम में धनतेरस पर्व के दिन शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, हादसा सिंधोरी-बरोण्डा के बीच हुआ। बाइक सवार युवक राजिम-गरियाबंद मार्ग से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना राजिम पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वहीं हादसे को अंजाम देकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











