प्रीमियम ब्रांड की विदेशी मदिरा सहित कुल 97.46 लीटर शराब जप्त, संयुक्त आबकारी दल ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रायपुर जिले में आबकारी विभाग द्वारा चार अलग-अलग प्रकरणों में हरियाणा प्रांत की मदिरा सहित कुल 97.46 लीटर शराब जप्त कर चार आरोपियों को जेल दाखिल किया गया। यह कार्रवाही सचिव सह आबकारी आयुक्त आर शंगीता एवं कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह के निर्देश पर की गई।

वी.आई.पी. रोड स्थित शगुन फार्म हाउस से आरोपी परमानंद विश्वकर्मा के पास से कुल 55.28 लीटर विदेशी मदिरा जिसमें हरियाणा राज्य में विक्रय हेतु जैग़रमास्टर, ग्लैनलेविट, जॉनी वाकर गोल्ड लेबल, रोकु जीन, ग्रे गूज वोडका, सिल्वर पैटरॉन टेकीला तथा छत्तीसगढ़ राज्य में विक्रय हेतु लेबल लगी वाइन जैकब क्रीक , सुला, बीयर कोरोना जैसी प्रीमियम ब्रांड की विदेशी मदिरा जप्त की गई।

अवंती विहार निवासी राजकुमार निषाद उर्फ राजू कबाड़ी से 115 पाव मसाला एवं 35 पाव जम्मू व्हिस्की जप्त की गई । जोरापुरा निवासी काजल शर्मा से 50 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त की गई । भटिया गांव थाना खरोरा निवासी जगमोहन भारद्वाज से 10 पाव शोले मसाला, 6 पाव बेस्ट्रो,5 बोतल हेवर्ड्स 5000 बियर जप्त कर प्रकरण कायम किया गया । उपरोक्त कार्यवाहियों में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र तिवारी, आशीष सिंह, वैभव मित्तल एवं आबकारी उपनिरीक्षकगण प्रकाश देशमुख एवं कमल कोड़ोपी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

यह खबर भी जरुर पढ़े

नशे के विरुद्ध होगी कार्रवाई तेज, प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने पर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल