NEET पेपर लीक मामले में NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त; जांच के लिए पुलिस ने बनाई स्पेशल टॉस्क कमेटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– केंद्र सरकार ने NEET पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि कई अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक (क्रिमिनल) मामले दर्ज करने की तैयारी भी की जा रही है। इसे परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और विश्वसनीयता बहाल करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है।

समाचार एजेंसी के अनुसार, यह कार्रवाई केवल अधिकारियों को हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि NTA के पूरे ढांचे में व्यापक बदलाव की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सरकार का उद्देश्य भविष्य में किसी भी राष्ट्रीय परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाओं की संभावना को पूरी तरह समाप्त करना है।

दोषी अधिकारियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, जिन अधिकारियों की भूमिका जांच में संदिग्ध पाई गई है, उनके खिलाफ केवल विभागीय कार्रवाई ही नहीं, बल्कि क्रिमिनल केस भी दर्ज किए जाएंगे। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि सरकार पेपर लीक जैसे मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही या मिलीभगत को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है।

दिल्ली पुलिस ने बनाई स्पेशल टॉस्क कमेटी

इधर, दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए Public Examination Offences की जांच के लिए Special Task Force (STF) का गठन किया है। यह STF दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के अंतर्गत कार्य करेगी और राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में होने वाले पेपर लीक एवं अन्य परीक्षा संबंधी अपराधों की गहन जांच करेगी।

क्राइम ब्रांच की निगरानी में करेगी काम

बताया जा रहा है कि स्पेशल टास्क फोर्स दिल्ली पुलिस की Crime Branch के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्य करेगी। इसकी निगरानी Special Commissioner of Police (Crime Branch) करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर जांच संबंधी दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

इन परीक्षाओं की होगी निगरानी

नई STF प्रमुख परीक्षाओं से जुड़े अपराधों की जांच करेगी, जिसमे UPSC (संघ लोक सेवा आयोग), SSC (स्टाफ चयन आयोग), रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs), IBPS, केंद्र सरकार के मंत्रालयों एवं विभागों की भर्ती परीक्षाएं, NTA द्वारा आयोजित परीक्षाएं (NEET, CUET, JEE आदि), केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित अन्य सार्वजनिक परीक्षाएं शामिल होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

18 घंटे बाद खत्म हुआ कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना, पुलिस के लिखित आश्वासन पर बनी सहमति; भाजपा नेताओं पर 7 दिन में होगी FIR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button