मोबाइल रिचार्ज में होगा बड़ा बदलाव: बिना डेटा वाले प्लान सहित ग्राहकों को मिलेंगे ये फायदे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI ने रिचार्ज से जुड़े नियमों में अहम बदलाव किया है। अब ग्राहकों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज के साथ-साथ केवल Voice और SMS वाले प्लान का विकल्प भी मिलेगा। इससे उन उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती।

नए प्रावधानों के तहत 30 दिन की वैधता वाला विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही ऐसा प्लान भी होगा, जो हर महीने उसी तारीख को रिन्यू हो सकेगा। इससे 28 दिन के रिचार्ज चक्र के कारण साल में अतिरिक्त रिचार्ज करने की स्थिति से बचने का विकल्प मिलेगा।

बिना डेटा के सस्ता विकल्प

TRAI ने Voice और SMS-only Special Tariff Vouchers की व्यवस्था की है। यानी बुजुर्गों, फीचर फोन यूजर्स और ऐसे ग्राहकों को डेटा वाले प्लान के लिए भुगतान नहीं करना पड़ेगा, जिन्हें इंटरनेट की जरूरत नहीं है। इन प्लानों में टैरिफ में उचित अनुपात में कमी का भी प्रावधान किया गया है।

नए नियमों का एक अहम फायदा उन लोगों के लिए है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत बहुत कम या बिल्कुल नहीं होती। बुजुर्ग, फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले, केवल कॉलिंग के लिए मोबाइल रखने वाले या घर में Wi-Fi के कारण मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहक Voice-SMS-only प्लान चुन सकेंगे।

ग्राहकों को क्या फायदा?

• 30 दिन की वैधता वाला रिचार्ज विकल्प
• हर महीने एक ही तारीख पर रिन्यू का विकल्प
• केवल कॉल और SMS के लिए अलग प्लान
• डेटा की जरूरत नहीं होने पर अनावश्यक खर्च से बचने का विकल्प
• कम अवधि और लंबी अवधि के Voice-SMS विकल्प

सांसद राघव चड्ढा ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन बदलावों का स्वागत किया है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने संसद में 28 दिन के रिचार्ज चक्र और उपभोक्ताओं के लिए अधिक विकल्प का मुद्दा उठाया था। TRAI के अनुसार नए नियमों का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी जरूरत और भुगतान क्षमता के अनुसार अधिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बैंक खाते में लिंक मोबाइल नंबर बदलकर 14.97 लाख उड़ाए, बैंक का डिप्टी मैनेजर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button