10 किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार; 6.10 लाख का माल बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ एक बार फिर कार्रवाई करते हुए 10.238 किलो गांजा के साथ राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 6.10 लाख रुपए है। मामला के मैनपुर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 6 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के देवभोग-झरियाबहरा क्षेत्र से एक व्यक्ति मैनपुर की ओर गांजा लेकर आ रहा है। सूचना पर मैनपुर थाना प्रभारी ने टीम गठित कर एनएच-130 सी पर रेस्ट हाउस मैनपुर के पास नाकाबंदी की।

6.10 लाख का माल जप्त

इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल क्रमांक RJ-20-BN-9588 को रोककर चालक से पूछताछ की। उसकी पहचान रोहित बैरवा (20), निवासी प्रेमनगर अफोर्डेबल आवासीय योजना, थाना उद्योगनगर, जिला कोटा, राजस्थान के रूप में हुई। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल की पेट्रोल टंकी के ऊपर रखे बैग से 10.238 किलो गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी से 10.238 किलो गांजा कीमत करीब 5 लाख रुपए, एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल RJ-20-BN-9588 कीमत करीब 1.10 लाख रुपए इस तरह कुल कीमत – करीब 6.10 लाख रुपए जप्त किया गया है। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद पुलिस की कार्रवाई: 91 किलो गांजा जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, बस और आइस बॉक्स बना गांजा तस्करी का जरिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button