प्रेमी के सामने दोस्त ने महिला से किया दुष्कर्म, गहने लेकर दोनों आरोपी फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त पर दुष्कर्म व गहने लेकर फरार होने का आरोप लगाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

प्रेमी के मौजूदगी में दोस्त ने किया रेप

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला लंबे समय से एक युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक, सितंबर महीने में उसके प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि प्रेमी की मौजूदगी में उसके दोस्त ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों आरोपी महिला के गहने लेकर मौके से फरार हो गए।

दो दिन पहले थाने पहुंची पीड़िता, दर्ज हुई FIR

बताया जा रहा है कि घटना सितंबर महीने की है, लेकिन पीड़िता ने दो दिन पहले विश्रामपुर थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। फिलहाल दोनों फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, दिवंगत पति की 5 लाख की बीमा राशि भी हड़पी; फरार आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल