दशगात्र से लौट रहे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत, स्कूल बस ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति की अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, 19 नवंबर की शाम करीब 6:40 बजे द्रोणाचार्य साहू अपनी पत्नी तामेश्वरी साहू के साथ बाइक क्रमांक CG04QN7116 से ग्राम कौही, रानीतराई से अपने गांव भुरकुनी लौट रहे थे। इसी दौरान पाटन के महामाया चौक से आगे अमलेश्वर रोड पर सुलभ शौचालय के पास सामने से आ रही बस क्रमांक CG04-RC-1135 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आईं। हादसे में उनकी बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

अस्पताल पहुंचते ही पति की मौत, रायपुर में पत्नी ने भी तोड़ा दम

हादसे के बाद डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को पाटन के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद द्रोणाचार्य साहू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पत्नी तामेश्वरी साहू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। इस तरह सड़क हादसे में पति-पत्नी दोनों की जान चली गई।

बस चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 184 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों के साथ बस चालक की कथित लापरवाही की पड़ताल की जा रही है।

दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे पति-पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत से परिजनों और गांव में शोक का माहौल है। जिस सफर से दोनों को सकुशल घर लौटना था, वही सफर उनके जीवन का आखिरी सफर बन गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं! दर्दनाक हादसे में उजड़ गया पूरा परिवार, पति-पत्नी और बेटे की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल