नवापारा ब्रेकिंग: नवजात शिशु मामले में खुला राज, 6 के खिलाफ FIR

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में अस्पताल के पास नाली में मिले नवजात शिशु के शव का मामला अब सनसनीखेज मोड़ ले चुका है। शुरुआती दौर में भ्रूण मिलने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नवजात के जीवित अवस्था में जन्म लेने की पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच ने गंभीर रूप ले लिया है। मामले में छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मामले में डॉक्टर समेत अन्य लोगों की खिलाफ दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

1 अक्टूबर को नाली में मिला था नवजात का शव

मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 7 में रेलवे स्टेशन के पास आयुष्मान अस्पताल के समीप का है। 31 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि नवजात का जन्म जीवित अवस्था में हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में नाबालिग युवती से जुड़े मामले की कड़ियां सामने आने के बाद छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

मामले में बीएनएस की धारा 64(2)(ड), 91, 238 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 एवं 21 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में डॉक्टर समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही है। हालांकि गिरफ्तारी और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जल्द आधिकारिक खुलासा कर सकती है। फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: अस्पताल के पास नाली में मिला नवजात का भ्रूण, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल