मुख्यमंत्री ने गरियाबंद एसडीओपी निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से किया सम्मानित, कलेक्टर-एसपी ने दी शुभकामनाएं

कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति, महिलाओं, नाबालिग बालक-बालिकाओं तथा समाज के कमजोर वर्गों के विरुद्ध होने वाले अत्याचार एवं उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम और ऐसे मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के पांच पुलिस अधिकारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया। इसी क्रम में जिला मुख्यालय गरियाबंद की अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) निशा सिन्हा का वर्ष 2025 के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार हेतु चयन किया गया था।

निशा सिन्हा को समाज के कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कलेक्टर-एसपी ने दी शुभकामनाएं

यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, संवेदनशील पुलिसिंग एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना के साथ-साथ जिले के लिए भी गौरव का विषय है। एसडीओपी निशा सिन्हा को मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर कलेक्टर बीएस उइके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि, निशा सिन्हा को मिला यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट कार्यक्षमता, कर्तव्य के प्रति समर्पण और संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और संवेदनशील वर्गों को न्याय एवं सुरक्षा प्रदान करना प्रशासन और पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह पुरस्कार जिले के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने सुश्री निशा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विशेष रूप से कमजोर एवं संवेदनशील वर्गों से संबंधित मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में उनके कार्य सराहनीय रहे हैं। मुख्यमंत्री पुरस्कार से उनका सम्मानित होना पूरे गरियाबंद पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने निशा सिन्हा को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी, मुख्यमंत्री ने पदक व राज्य स्तरीय पुरस्कारों से किया अलंकृत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button