दीपावली मिलन के आमंत्रण पत्र को लेकर गरियाबंद भाजपा में नाराजगी, कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि सूची से बाहर

जनप्रतिनिधियों को अपेक्षित श्रेणी में जगह नहीं मिलने पर उठे सवाल, कार्यकर्ताओं में अंदरूनी असंतोष की चर्चा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :– जिला भाजपा संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह एवं समरसता भोज कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी की चर्चा तेज हो गई है। आमंत्रण पत्र में कई वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, पूर्व जिलाध्यक्षों और नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपेक्षित श्रेणी में स्थान नहीं दिए जाने से संगठनात्मक समन्वय पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता शर्मा, राजेश साहू, छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के अध्यक्ष संदीप शर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद सहित कई प्रदेश पदाधिकारियों के नाम अपेक्षित श्रेणी में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा प्रदेश मंत्री, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद अध्यक्षों को भी उचित स्थान नहीं मिलने की चर्चा है।

जानकारी के अनुसार, कुछ पदाधिकारियों को मंडल के माध्यम से आमंत्रण मिला है, जबकि कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं तक कार्यक्रम की सूचना भी नहीं पहुंच पाई। इससे पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति बताई जा रही है। कई कार्यकर्ता खुलकर बोलने के बजाय दबे जुबान अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल

जिला संगठन की कमान अनिल चंद्राकर के हाथों में आने के बाद से संगठनात्मक कार्यक्रमों में वरिष्ठ नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं सम्मान को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि दीपावली मिलन जैसे कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करना है। ऐसे में आमंत्रण सूची में महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जगह नहीं मिलना संगठन के लिए आत्ममंथन का विषय है।

प्रदेश संगठन के रुख पर टिकी निगाहें

फिलहाल इस मामले में जिला भाजपा संगठन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि प्रदेश संगठन और जिला संगठन प्रभारी इस कथित चूक को किस रूप में लेते हैं और क्या सभी वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को उचित सम्मान देने के लिए कोई पहल होती है।

दीपावली मिलन समारोह के आमंत्रण पत्र से शुरू हुई यह चर्चा गरियाबंद भाजपा में संगठनात्मक समन्वय और कार्यकर्ताओं के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद नगरपालिका में भाजपा पार्षद ने उठाए निर्माण कार्यों पर सवाल, 37.19 लाख के 5 कामों की जांच की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल