दीपावली मिलन में दिखा रोहित साहू का जनस्नेह, विधायक के साथ खुशियां बांटने उमड़े हजारों लोग

दीपावली आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पर्व - विधायक रोहित साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– दीपावली का पर्व केवल दीपों की रोशनी और खुशियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। समारोह में लोगों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को भव्यता प्रदान की। इस दौरान विधायक रोहित साहू को दीपावली की शुभकामनाएं देने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यह भव्य आयोजन विधायक रोहित साहू के गृहग्राम पीपरछेड़ी से लगे सरहदी क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां दीपावली की खुशियों के बीच आत्मीयता, सौहार्द्र और सामाजिक समरसता का अनूठा दृश्य देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता ने आपसी एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया।

दीप पर्व की दी शुभकामनायें

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में आपसी सद्भाव एवं आत्मीयता को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंध जितने मजबूत होंगे, क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों को उतनी ही गति मिलेगी। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर क्षेत्र की प्रगति, विकास और जनहित के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया।

विधायक साहू ने आगे कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं का समर्पण और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही उन्हें निरंतर जनसेवा के लिए संबल प्रदान करता है। यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। लोगों का यह अपार स्नेह और विश्वास उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ करने की प्रेरणा देता है। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ और लोगों का उत्साह विधायक के प्रति क्षेत्रवासियों के जुड़ाव और आत्मीयता को भी दर्शाता रहा।

पूर्व सांसदों और भाजपा पदाधिकारियों ने भी किया संबोधित

कार्यक्रम को पूर्व सांसद एवं राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, जिला भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर तथा गरियाबंद जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी एकता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के महत्व पर विचार रखे। उन्होंने विधायक रोहित साहू द्वारा आयोजित इस मिलन समारोह को जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच संवाद एवं आत्मीयता बढ़ाने वाला आयोजन बताया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री शेखर साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू, जिला सोसायटी संघ के महासभाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू साहू, चंद्रशेखर हरित, भागवत हरित, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष लाला साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव की उपस्थिति रही।

साथ ही जिला भाजयुमो अध्यक्ष दीपक साहू, साहू समाज के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदनी-ओंकार साहू, अभिषेक सोनकर, संजय सोनकर, सुश्री छाया राही, खुशी साहू, स्निग्धा शर्मा, प्रवीण पुष्पाकर, आकाश सिंह राजपूत, जवाहर शर्मा, महेश साहू, प्रमोद साहू एवं झंगु साहू सहित विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर युवाओं ने रखे विचार, विधायक रोहित साहू ने विजेताओं को किया सम्मानित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल