नवापारा ब्रेकिंग: हाइवा ने पिपरौद के रहने वाले युवक को रौंदा, मौत, कवर्धा में पदस्थ था

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पिपरौद का रहने वाला युवक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आ गया। फिर हाईवा युवक को सड़क पर करीब 30 फीट तक घसीटता रहा। जिससे युवक गाड़ी के पिछले पहिये में बुरी तरह फंस गया और उसकी मौत हो गई। पूरा मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार सांकरा ओवरब्रिज के पास ये घटना शाम 5 बजे के आसपास हुई है। इसमें हाईवा बिलासपुर से रायपुर की तरफ तेज रफ्तार में आ रहा था। तभी उसने गाड़ी मोड़ दी। पीछे से बाइक में भूपेंद्र साहू भी स्पीड में था। तो वो सीधे जाकर टायर में घुस गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने हाईवा चालक को आवाज लगाई, तो उसने गाड़ी रोकी। जब तक गाड़ी रुकती, तब तक युवक बुरी तरह कुचला गया था। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सर्विस रोड़ में गाड़ी खड़ा होने से हो रहे हादसे

रायपुर में सड़क हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसका बडा कारण पुलिस अधिकारियों की माने तो लोगों का लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाना है। इसके अलावा सर्विस रोड में ट्रक मालिको का गाड़ी खड़ा करना बताया जा रहा है। इस सर्विस रोड में गाड़ी खड़ी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस ने अभियान चलाकर कार्रवाई भी की है। लेकिन उसके बावजूद स्थिति जस की तस है। बताया जा रहा है की गुरुवार को जहां हादसा हुआ, उस इलाके के आसपास भी अक्सर ट्रक चालक अपने वाहन खड़े कर गायब हो जाते है।

पिपरौद का रहने वाला है युवक

बताया जा रहा है कि युवक भूपेन्द्र साहू पिपरौद का रहने वाला है। वह कवर्धा में शासकीय जॉब करता था। किसी काम से पिपरौद घर लौट रहा था। तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद घर और गांव में शोक की लहर है।

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

छत्तीसगढ़ी अभिनेता की सड़क दुर्घटना में मौत: पत्नि गंभीर रूप से घायल, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल