दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक : लाइट बंद होते ही फेका एसिड, 10 से ज्यादा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- शादी समारोह के बीच लाइट बंद होते किसी अज्ञात शख्स ने एसिड अटैक कर दिया है। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सुधापाल का रहने वाला डमरू बघेल (23) की शादी सुनीता कश्यप (19) के साथ हो रही थी। बुधवार देर शाम शादी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसका फायदा उठाते हुए किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। एसिड के छीटें दूल्हा-दुल्हन समेत 10 से ज्यादा लोगों पर पड़े। सभी घायलों को उपचार हेतु जगदलपुर के अस्पताल लाया गया है। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
कहा जा रहा है कि अटैक करने वाला तुरंत मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस को इस वारदात के पीछे दूल्हा दुल्हन के परिवार के ही कोई सदस्य शामिल होने की शंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ कर रही है।
ये हुए घायल
इस वारदात में दूल्हा डमरू और दुल्हन सुनीता सहित गोयनदा कश्यप (38), मिटकी कश्यप (38), मालती कश्यप (38), संपत बघेल (32), कारी बाई कश्यप (29), गुनमनी कश्यप (29), तुला कश्यप (19), गूंजी ठाकुर (25), टेमेश्वर मौर्य (06), जामनी कश्यप (04) शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल