नवापारा में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री, महिला गिरफ्तार; 26 पौवा देशी मसाला शराब जब्त
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा पुलिस ने किराना दुकान में दबिश देकर अवैध शराब जब्त किया है। मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब जब्त की गई है। बता दें कि नगर में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर दुकान में दी दबिश
जानकारी के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा के वार्ड क्रमांक 18, सिंधी कॉलोनी स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना गोबरा नवापारा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालिका भगवती पति सुरेश ध्रुव के कब्जे से 26 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया।
आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
पुलिस ने मामले में भगवती ध्रुव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आरोपिया को गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
शराब दुकान के सुपरवाइजर-सेल्समेन ही निकले शराब कोचिये, आर्टिका कार से 160 पाव शराब जब्त; 7 गिरफ्तार











