राजिम ब्रेकिंग: पैरी नदी एनीकट में तेज बहाव में बहा युवक, रेस्क्यू टीम और पुलिस तलाश में जुटी, VIDEO

लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ा, सिकासार-सोंढूर बांध से छोड़ा गया पानी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पैरी नदी के एनीकट में शुक्रवार सुबह एक युवक नदी पार करने की कोशिश के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक के नदी की धार में फंसने के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश की जा रही है। मामला पाण्डुका थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते युवक पानी में ओझल हो गया।

नदी का जलस्तर बढ़ा

बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते सिकासार और सोढ़ूर जलाशय से पैरी नदी में पानी छोड़ा गया है। इसके कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी तेज बहाव के बीच युवक एनीकट पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गया और बह गया।

पाण्डुका और मगरलोड पुलिस पहुंची मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद जिले के पाण्डुका थाना और धमतरी जिले के मगरलोड थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। कुछ देर बाद एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम द्वारा पैरी नदी में युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।

युवक की पहचान अब तक नहीं

घटना के बाद कोपरा, खिसोरा समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू टीम के साथ युवक की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई थी। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा पैरी नदी में तलाश अभियान लगातार जारी है। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। News Update……

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ब्रेकिंग: कुकदा डैम में डूबने से युवक-युवती की मौत, पिकनिक मनाने आए थे चार दोस्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button