ब्रेकिंग: कुकदा डैम में डूबने से युवक-युवती की मौत, पिकनिक मनाने आए थे चार दोस्त

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पांडुका क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कुकदा डैम नहाने उतरे युवक और युवती की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला गरियाबंद जिले के पांडुका थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर से चार दोस्त घूमने के लिए कुकदा डैम पहुंचे थे। इनमें एक युवती और तीन युवक शामिल थे। शाम करीब 5 बजे सभी डैम में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से 22 वर्षीय सिंपी और 23 वर्षीय पीयूष मंडल डूब गए। साथ आए अन्य दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों पानी में समा चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बाहर निकलवाए गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
पहले भी हो चुके है हादसे

आपको बता दें कि कुकदा डैम में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोग यहां डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं। सिंचाई विभाग द्वारा डैम के आसपास बड़े-बड़े अक्षरों में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। साथ ही नीचे उतरने से रोकने के लिए तार घेरा भी किया गया है, लेकिन लोग चेतावनियों को नजरअंदाज कर सीधे पानी में उतर जाते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि डैम की गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण अक्सर लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। गर्मी के मौसम में यहां बड़ी संख्या में लोग नहाने और घूमने पहुंचते हैं, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक की डूबने से मौत, SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू











