प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या: होटल में मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
![](https://cgprayagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/01.jpg)
(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मंगलवार को ही युवती अपने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ होटल में पहुंची थी। अब अगले दिन दोनों की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली हैं। मामला दुर्ग जिले के स्मृति नगर थाना क्षेत्र का है।
![तापशी बाइन](https://cgprayagnews.com/wp-content/uploads/2022/11/02-1-300x225.jpg)
जानकारी के अनुसार कोहका (भिलाई) निवासी तापशी बाइन (32 ) का अफरोज खान (35) का साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग था। जबकि अफरोज पहले से शादीशुदा था। दोनों मगंलवार को शहर के क्रिश होटल में आए थे। दोनों ने होटल के तीसरी मंजिल में रूम लिया था। तब से दोनों कमरे में ही थे। इसके बाद अगले दिन बुधवार सुबह तक भी दोनों वापस नहीं निकले।
उधर जब सुबह काफी देर तक दोनों ने होटल कर्मचारियों से संपर्क ही नहीं किया। तब एक कर्मचारी ने दरवाजा खटखटाया। इसके बावजूद किसी ने जवाब नहीं दिया। फिर होटल मैनेजमेंट ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो दोनों कमरे के अंदर पंखे में अलग-अलग फंदे से लटके हुए थे।
रेप का आरोप लगाया, जेल भी गया था अफरोज
घटना के बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।