कैसे करें मतदान : EVM मशीन की जानकारी देने वार्डों में लगेंगे शिविर, देखिए आपके वार्ड में किस दिन होगा आयोजन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- नगर पालिका व नगर पंचायत निर्वाचन 2025 के लिए 11 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस बार पार्षद एवं अध्यक्ष पद का निर्वाचन एक साथ किया जायेगा। विगत वर्ष निर्वाचित पार्षदों द्वारा अध्यक्ष का चुनाव किया गया था। 

इस बार पार्षद एवं अध्यक्ष पद का निर्वाचन एक साथ होने के कारण मतदाताओं को दो बार बटन दबाना होगा। इस पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी जानकारी देने प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

गोबरा नवापारा सीएमओ/सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) के आदेश पर नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड शासकीय कार्यालय में ईव्ही. एम. प्रदर्शन / जानकारी केन्द्र बनाया गया है। नवापारा के प्रत्येक वार्ड में ई.व्ही.एम. प्रदर्शन/जानकारी केन्द्र बना कर आम नागरिकों के जागरूकता हेतु वार्ड कं. 01 से 21 तक शिव कुमार गर्ग उप अभियंता को नोडल अधिकारी एवं राकेश सूर्यवंशी सी.एल.टी.सी. को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये अधिकारी/कर्मचारीयों की ड्यूटी लगाई गई है।

जाने कब और कहां होंगे जागरूकता कार्यक्रम

2 फरवरी को आंगनबाडी भवन वार्ड क. 01 में सुबह 10 से 12 बजे तक, आंगनबाडी भवन वार्ड क्र. 02 में दोपहर 12 से 2 बजे तक, आंगनबाडी भवन वार्ड क्र. 03 में दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, आंगनबाडी भवन वार्ड क्र. 04 में सायं 4 से 5:30 बजे तक, संतोषी मंदिर सब्जी बाजार वार्ड क्र.05, 06,15 में सुबह 10 से 12 बजे तक, जिला सहकारी बैंक वार्ड क्र.05, 06, 07 में दोपहर 12 से 2 बजे तक, सतनाम भवन वार्ड क्र. 07. 08, 09 में दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, संतोषी मंदिर गोंड़पारा वार्ड क्र. 10, 11 में सायं 4 से 5:30 बजे तक होगा।

3 फरवरी को यहाँ होगा आयोजन

3 फरवरी को संतोषी मंदिर ब्राम्हण पारा वार्ड क्र. 12, 13 में सुबह 10 से 12 बजे तक, सत्यनारायण मंदिर वार्ड क्र. 13, 14 में दोपहर 12 से 2 बजे तक, प्राथ. शाला सोमवारी बाजार वार्ड क्र. 15, 16 में दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, भारतीय स्टेट बैंक में सायं 4 से 5:30 बजे तक, तिरंगा चौक वार्ड के 17 में सुबह 10 से 12 बजे तक, अखाडा चौक वार्ड क्र.18, 19 में दोपहर 12 से 2 बजे तक

नवदुर्गा रंगमंच वार्ड क्र. 20, 21 में दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, शासकीय हरि उ.मा. विद्यालय में सायं 4 से 5:30 बजे तक, प्रा.शा. खोलीपारा वार्ड क. 01, 02 में सुबह 10 से 12 बजे तक, पं. दीनदयाल प्राथ शाला वार्ड क्र. 03, 04 में दोपहर 12 से 2 बजे तक, वाचनालय वार्ड क्र. 05, 06 में दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, कुम्हार हटरी सब्जी मार्केट में सायं 4 से 5:30 बजे तक होगा।

4 फरवरी को यहाँ होगा आयोजन

दिनांक 4 फरवरी को आंगनबाड़ी भवन बढ़ई पारा वार्ड क्र. 07, 08, 09 में सुबह 10 से 11.30 बजे तक, किसान पारा खोरू सेन घर के पास वार्ड क्र. 10, 11, 12 में सुबह 11.30 से दोप. 1.30 बजे तक, ब्राम्हण पारा, संतोषी मंदिर वार्ड क्र. 10, 11, 12 में दोप. 2:30 से 3:30 बजे तक, किसान राइस मिल थोक सब्जी मंडी वार्ड क्र.15, 16, 17, 18 में दोप. 3:30 से सायं 4:30 बजे तक, जैतखाम विशेषर हिरवानी घर के पास वार्ड क्र.19, 20, 21 में सायं 4:30 से 5:30 बजे तक होगा।

उक्त कार्यक्रम में सभी मतदाताओं से अपील करते हुए सीएमओ/ सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पूरी प्रक्रिया को समझे जिससे मतदान करने में कोई दिक्कत ना हो।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Cou8mpwFJrW20kpqxsp8t6

यह खबर भी जरुर पढ़े

नगरीय निकाय चुनाव: नाम वापसी के बाद अध्यक्ष के 3 और 21 वार्डों में पार्षद के 63 प्रत्याशी मैदान में, देखिए पूरी सूची

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल