राजिम ब्रेकिंगः पंचकोशी यात्रा पर निकले युवकों पर चाकू से हमला, अंतड़ियां आईं बाहर, दो नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर आ रही है, जहां पंचकोशी यात्रा पर निकले युवक पर हमला करने वाले 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीयों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट की थी। बहस के बाद आरोपियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था, जिससे युवक की अंतड़ियां बाहर आ गईं थी। युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो नाबालिग सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र की है।

पंचकोशी यात्रा पर निकले थे युवक

जानकारी के अनुसार, नवापारा क्षेत्र के ग्राम जौंदी निवासी भोजराम साहू अपने साथियों के साथ सोमवार 28 जुलाई को पंचकोशी यात्रा पर निकला था। वे चंपारण से बम्हनी, कनेकेरा, फिंगेश्वर होते हुए कोपरा जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कौंदकेरा के पास उसके गांव का साथी बुद्धेश्वर साहू मिल गया। बुद्धेश्वर साहू भी अपनी बाइक से अकेले ही पंचकोशी यात्रा पर निकला था। कौंदकेरा में भोजराम साहू बुद्धेश्वर की बाइक पर बैठ गया। वहां से वे कोपरा पहुंचे। कोपरा में मंदिर दर्शन करने के बाद दोनों अपने गांव जौंदी लौट रहे थे।

पेट पर चाकू से किया हमला

वे सुरसाबांधा गांव के पास पहुंचे ही थे कि बारिश शुरू हो गई। दोनों गांव के बस स्टैंड पर रुके और रेनकोट पहनने लगे। तभी 5-6 अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। भोजराम और बुद्धेश्वर ने जब मारपीट का विरोध किया तो गुस्साए युवकों ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी और बुद्धेश्वर के पेट पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई। दोनों ने आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो बदमाश भाग गए।

घटना के बाद बुद्धेश्वर साहू खून से लथपथ हो गया। उसे गंभीर हालत में एंबुलेंस से नवापारा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भोजराम ने घटना के दूसरे दिन राजिम थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 190(2), 191(3), 109 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिरों को तैनात किया।

रास्ते में बाइक चलाने को लेकर हुआ विवाद

जांच के दौरान, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर संदिग्ध आरोपियों हरिशंकर निषाद उर्फ भोला, हर्ष मानिकपुरी उर्फ मोनू, ठाकुर राम निषाद, जितेंद्र निषाद और दो नाबालिग बालकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि रास्ते में मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बाइक, दो मोबाइल और एक चाकू बरामद किया है।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

  • हरि शंकर निषाद उर्फ भोला पिता जीतेन्द्र निषाद (18 वर्ष) ग्राम कुटीपारा पारागांव, थाना गोबरा नवापारा
  • हर्ष मानिकपुरी उर्फ मोनू पिता दीपक मानिकपुरी (20 वर्ष) मैडम चौक, गोबरा नवापारा
  • ठाकुर राम निषाद पिता सियाराम निषाद (21 वर्ष) राम जानकी मंदिर के पीछे, सोमवारी बाजार, गोबरा नवापारा
  • जीतेन्द्र निषाद पिता स्वर्गीय प्रहलाद निषाद (21 वर्ष) मैडम चौक, गोबरा नवापारा
  • दो नाबालिग

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल