चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रायपुर में 29 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद, कई जिलों में भी अवकाश घोषित, प्रशासन अलर्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के संभावित प्रभाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनियों और संभावित भारी बारिश, तेज हवाओं तथा प्रतिकूल मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रायपुर जिले में गुरुवार 29 अक्टूबर को सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों के लिए एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, रायपुर जिले की सीमा में संचालित सभी शासकीय एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों और संबंधित शैक्षणिक संस्थानों में 29 अक्टूबर को विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।

कई जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है। राजधानी रायपुर सहित कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो रही है, जबकि कई इलाकों में रात से बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी है। मौसम की संभावित स्थिति को देखते हुए रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, बेमेतरा, रायगढ़, राजनांदगांव, कबीरधाम, कांकेर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सूरजपुर सहित कई जिलों में 29 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

संबंधित जिलों में अवकाश के आदेश जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के निर्देशों के तहत जारी किए गए हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी 29 अक्टूबर को एकदिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान के प्रभाव को देखते हुए बस्तर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, गरियाबंद, कोंडागांव, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के लिए मौसम संबंधी गंभीर चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चक्रवाती तूफान का अलर्ट: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन हाई अलर्ट पर; कई जिलों में स्कूल बंद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल